AIIMS NORCET 11 Exam City Intimation और Admit Card 2026: डाउनलोड कैसे करें, तारीखें और जरूरी बातें
अगर आप नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं और AIIMS NORCET 11 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने एग्जाम सिटी चेक करना होगा कौन से शहर में आपकी परीक्षा होने वाली है क्योंकि एग्जाम सिटी में एग्जाम डेट के साथ आपकी परीक्षा के शहर और टाइमिंग दिया होता है जिससे कंफर्म होता है कि आपको कब कितने समय पर पहुंचना है गेट कब बंद होगा सारी जानकारी आपको मिलने वाली है और एडमिट कार्ड भी कैसे डाउनलोड करेंगे लिंक कहां पर मिलेगा पूरा डिटेल चेक करें।

AIIMS New Delhi द्वारा आयोजित Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET-11) में लगभग 2218 पदों पर भर्ती हो रही है। Stage-I परीक्षा 12 सितंबर 2026 को और Stage-II 30 सितंबर 2026 को CBT मोड में होने वाली है। अभी (अगस्त के अंत में) आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
अब बारी है परीक्षा शहर की सूचना (City Intimation) और एडमिट कार्ड की। City Intimation 3 सितंबर 2026 को जारी होने वाली है, जबकि पूरा एडमिट कार्ड 9 सितंबर 2026 को उपलब्ध होगा। ये दोनों दस्तावेज आपके परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य हैं। और इसके साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपने साथ जरूर लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
AIIMS NORCET 11 Exam City Intimation क्यों जरूरी है?
City Intimation स्लिप में सिर्फ परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी होती है। जो आपके लिए सबसे जरूरी होती है कि आपको परीक्षा केंद्र पर कब कितने बजे पहुंचना है गेट कब बंद होगा सारी जानकारी आपको एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में देखने को मिलती है इसलिए 3 सितंबर को लिंक सक्रिय होते ही चेक कर लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होता है?
एडमिट कार्ड में आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख-समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, फोटो और महत्वपूर्ण निर्देश होते हैं।
AIIMS NORCET 11 Exam City और Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मोबाइल से ऑनलाइन निम्नलिखित तरीके होते हैं यहां पर स्पष्ट कर दिए गए हैं सभी उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन फॉर्म भरे हैं और तैयारी कर रहे हैं अपने एग्जाम सिटी एडमिट कार्ड को कुछ इस तरीके से स्टेप्स में देखेंगे:
- AIIMS NORCET 11 Exam City Admit Card 2026 download के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में NORCET-11 का लिंक खोजें।
- City Intimation या Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Candidate ID / Registration Number और Password डालें।
- कैप्चा भरें और लॉगिन करें।
- स्लिप या एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे PDF में सेव करें और कम से कम 2-3 कॉपी प्रिंट निकाल लें।
- फाइनल एडमिट कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी होगा क्योंकि उसमें आपके एग्जाम सेंटर के नाम की डिटेल भी देखने को मिलेगी।
| AIIMS NORCET 11 Exam City Admit Card | Click Here | Join Group |
| Official Website | Click Here |
एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) जरूर ले जाएं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। मोबाइल, कैलकुलेटर, किताबें जैसी चीजें ले जाना मना है। ड्रेस कोड और अन्य निर्देशों का पालन करें।
यह भर्ती AIIMS और अन्य केंद्रीय अस्पतालों में अच्छी सैलरी (Level-7) और सुरक्षित करियर का मौका है। हजारों उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
FAQ
प्रश्न: AIIMS NORCET 11 का Exam City Intimation और Admit Card कब जारी होगा और कहां से डाउनलोड करें?
उत्तर: Exam City Intimation 3 सितंबर 2026 को और Admit Card 9 सितंबर 2026 को aiimsexams.ac.in पर जारी होने वाला है। लॉगिन करके डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

