चेक करें SSC CGL एक्जाम सिटी एडमिट कार्ड: SSC CGL Exam City Intimation Admit Card 2026 Download

By: Sarkari Team

On: September 22, 2026

Follow Us:

CGL Exam City Intimation Admit Card 2026 Download

SSC CGL Exam City Intimation & Admit Card 2026: अभी चेक करें

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक नोटिस के साथ एग्जाम सिटी जारी कर दिया गया है तुरंत चेक कर ले कौन से शहर में आपकी परीक्षा होने वाली है क्योंकि 21 सितंबर को ही नोटिस जारी कर दिया गया था और इसमें बता दिया गया है कि सभी उम्मीदवार अपने पंजीकरण और लोगों डिटेल दर्ज करके तुरंत चेक कर ले टायर 1 एग्जाम के लिए आपकी परीक्षा का शहर क्या है कौन से टाइमिंग में होगी सब कुछ चेक करें।

प्रिय SSC CGL उम्मीदवारों, अगर आपने Combined Graduate Level Examination 2026 के लिए आवेदन किया है तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। Staff Selection Commission (SSC) ने Tier-1 परीक्षा के लिए Exam City Intimation Slip जारी कर दी है और Admit Card भी जल्द आ रहा है।

परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक देशभर में Computer Based Test के रूप में होनी है। लगभग 12,256 पदों के लिए लाखों अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अपना परीक्षा शहर, तारीख और बाद में पूरा सेंटर पता जानना आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है।

City Intimation Slip क्या है और क्यों जरूरी है?

City Intimation Slip (सिटी इंटिमेशन स्लिप) एक प्रारंभिक सूचना है जिसमें आपको बताया जाता है कि आपकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को होगी। यह पूरा एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें सिर्फ परीक्षा शहर और संभावित तारीख/शिफ्ट की जानकारी होती है।

अगर आपका शहर दूर है तो ट्रेन/बस टिकट बुक करना, होटल ढूंढना या परिवार से बात करना आसान हो जाता है। बहुत से अभ्यर्थी लापरवाही में स्लिप चेक नहीं करते और बाद में परेशान होते हैं। इसलिए आज ही अपना स्लिप डाउनलोड कर लें।

SSC CGL Exam City Intimation Admit Card 2026 Download Kaise Kare: Steps

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किया गया एग्जाम सिटी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करेंगे सभी उम्मीदवार यहां पर निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करते हुए तुरंत चेक कर ले:

  1. एसएससी सीजीएल एक्जाम सिटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. Login/Register सेक्शन में अपना Registration Number और Password डालें।
  3. Captcha भरकर लॉगिन करें।
  4. Combined Graduate Level Examination 2026 (Tier-1) से संबंधित City Intimation लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपनी स्लिप देखें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें या सेव कर लें।
  6. एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग तीन दिन पहले देखने को मिलेगा बिल्कुल इसी प्रक्रिया से डाउनलोड करेंगे।
SSC CGL Exam City Admit Card DownloadLink 1 || Link 2  (Link Active)
OFFICIAL WebsiteClick Here 

स्लिप में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा शहर और तारीख जैसी जानकारी होती है। गलती न होने दें—सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें।

Admit Card कब आएगा और क्या होगा इसमें?

City Intimation के बाद Admit Card (Admission Certificate) परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी होता है। यानी 30 सितंबर को परीक्षा देने वालों के लिए लगभग 27 सितंबर के आसपास से उपलब्ध होने की संभावना है। बाद की तारीखों के अभ्यर्थियों के लिए उनके एग्जाम डेट से 2-3 दिन पहले। Admit Card में पूरा परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, रोल नंबर और परीक्षा दिन के निर्देश होते हैं।

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। City Slip को एडमिट कार्ड समझकर मत ले जाएं—यह काम नहीं करेगा।

महत्वपूर्ण बातें याद रखें

  • परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
  • City Intimation पहले आ चुकी है/आ रही है, Admit Card बाद में।
  • प्रिंटआउट और डिजिटल कॉपी दोनों सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा दिन पर फोटो ID और एडमिट कार्ड साथ ले जाएं।

FAQ

प्रश्न: SSC CGL City Intimation Slip और Admit Card में क्या अंतर है? क्या सिटी स्लिप से परीक्षा हॉल में प्रवेश मिल सकता है?

उत्तर: नहीं। City Intimation Slip सिर्फ परीक्षा शहर और तारीख बताती है ताकि आप पहले से प्लानिंग कर सकें। Admit Card में पूरा सेंटर पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और अन्य निर्देश होते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य रूप से Admit Card ही ले जाना होगा।


My name is Mangal, I have been providing all the latest updates in the field of education for the last 4 years 2021 such as result, admit card, exam date, cut off merit list, admission scholarship and other types of UP Board, MP Board, Bihar Board, CBSE Board, I deliver all updates related to education news including to people through https://result25.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment