जारी हुआ UPPCS प्रीलिम्स Exam सिटी एडमिट कार्ड देखें: UPPCS Prelims Exam City Admit Card 2026

By: Sarkari Team

On: November 27, 2026

Follow Us:

UPPCS Prelims Exam City Admit Card 2026

UPPCS Prelims Exam City Admit Card 2026 :  अगर आपने फॉर्म भरा है तो एग्जाम सिटी जारी हो चुका है 27 नवंबर को तुरंत देखें किस जिले में किस शिफ्ट में 6 दिसंबर को परीक्षा है ऑनलाइन।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना आ चुकी है। अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है।

परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होने वाली है और आयोग ने जिला सूचना पर्ची (Exam City/District Information Slip) 27 नवंबर 2026 से तथा एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2026 से जारी करने की घोषणा की है। सही समय पर जानकारी लेकर आप यात्रा, ठहरने और परीक्षा की तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।

आपको पता है कंपटीशन के इस दौड़ में आपको तैयार रहना होगा और बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा में भाग लेना होगा इसके लिए एग्जाम सिटी एडमिट कार्ड ऑनलाइन पीडीएफ डाउनलोड करना जरूरी है जो की ऑफिशल नोटिफिकेशन के साथ एग्जाम सिटी जारी किया गया है 27 नवंबर से।

UPPCS Prelims Exam की मुख्य जानकारी

UPPCS Prelims 2026 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी।

प्रवेश परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे 30 मिनट पहले खुलेगा और 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा। यानी सुबह की पाली के लिए 8:00 बजे से प्रवेश शुरू होकर 8:45 बजे बंद, और दोपहर की पाली के लिए 1:00 बजे से 1:45 बजे तक।

जिला सूचना पर्ची केवल परीक्षा जिले की जानकारी देती है। इससे आप समय रहते यात्रा और आवास का इंतजाम कर सकते हैं। पूरा केंद्र पता, रोल नंबर, शिफ्ट और विस्तृत निर्देश एडमिट कार्ड में होंगे, जो 1 दिसंबर से उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।

UPPCS Prelims Exam City Admit Card 2026: Overview

UPPCS Prelims Exam City Admit Card 2026 विवरणतिथि / जानकारी
विज्ञापन संख्याA-1/E-1/2026
जिला सूचना पर्ची (Exam City)27 नवंबर 2026 से
एडमिट कार्ड जारी1 दिसंबर 2026 से
प्रारंभिक परीक्षा6 दिसंबर 2026 (रविवार)
परीक्षा पालियाँ9:30-11:30 AM और 2:30-4:30 PM
परीक्षा जिलेउत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले
कुल रिक्तियाँ (लगभग)500
आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.in
लॉगिन जानकारीOTR नंबर
UPPSC PCS Prelims 2026 – 50 प्रश्न क्विज

UPPSC PCS Prelims 2026

50 महत्वपूर्ण प्रश्न • 50 अंक • विकल्प चुनते ही तुरंत सही-गलत देखें

राजव्यवस्था • इतिहास • भूगोल • अर्थव्यवस्था • पर्यावरण • विज्ञान • UP विशेष • CSAT

उत्तर दिए: 0 / 50 सही: 0 / 50
आपका स्कोर

हर विकल्प चुनने पर तुरंत सही उत्तर और व्याख्या दिखाई देगी।

UPPCS Prelims Exam City Slip Admit Card 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें

ऑनलाइन PDF डाउनलोड करने के लिए एग्जाम सिटी चेक करने के लिए OTR नंबर डेट ऑफ बर्थ से कैसे चेक करेंगे यहां पर इन स्टेप्स को फॉलो करें मोबाइल और लैपटॉप दोनों से चेक हो जाएगा:

  1. UPPCS Prelims Exam City Admit Card 2026 Pdf डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Candidate’s Help Desk या What’s New सेक्शन में “District Information Slip” या PCS Prelims 2026 का लिंक देखें (27 नवंबर से सक्रिय)।
  3. अपना OTR नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी (जैसे जन्मतिथि आदि) भरें।
  4. पर्ची डाउनलोड करके जिले की जानकारी नोट कर लें और यात्रा योजना बनाएं।
  5. 1 दिसंबर से उसी साइट पर एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय होगा। लॉगिन करके प्रवेश पत्र और निर्देश डाउनलोड करें।
  6. पीडीएफ डाउनलोड करके सभी डिटेल चेक करें और अपने पास सुरक्षित रखें।
UPPCS Pre Exam City PDF Download LINKLINK 1 || LINK 2 || Join Group
Check Exam City NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

डाउनलोड के बाद सभी विवरण ध्यान से जांचें—नाम, फोटो, जन्मतिथि, रोल नंबर आदि। कोई गलती हो तो तुरंत आयोग के हेल्पडेस्क से संपर्क करें। एडमिट कार्ड की कम से कम दो प्रिंट कॉपी निकाल लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन आदि) और हाल की दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी सुझाव

जिला जानकारी मिलते ही केंद्र के आसपास के होटल या रिश्तेदारों के पास ठहरने का इंतजाम कर लें, खासकर अगर जिला दूर हो। परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का लोकेशन मैप देख लें ताकि देरी न हो।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: जिला सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है?

जिला सूचना पर्ची सिर्फ परीक्षा जिले की जानकारी देती है और यात्रा योजना बनाने में मदद करती है। यह प्रवेश के लिए मान्य नहीं है। एडमिट कार्ड में पूरा केंद्र पता, रोल नंबर, शिफ्ट और निर्देश होते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

My name is Mangal, I have been providing all the latest updates in the field of education for the last 4 years 2021 such as result, admit card, exam date, cut off merit list, admission scholarship and other types of UP Board, MP Board, Bihar Board, CBSE Board, I deliver all updates related to education news including to people through https://result25.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment