CUET PG देखें कट ऑफ कितने नंबर पर मिलेगा मनपसंद यूनिवर्सिटी में एडमिशन: CUET PG Cut Off 2026 JNU BHU DU Safe Score

By: Sarkari Team

On: April 24, 2026

Follow Us:

CUET PG Cut Off 2026 JNU BHU DU Safe Score

CUET PG Cut Off 2026 JNU BHU DU: Common University Entrance Test (CUET) PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है अब सभी उम्मीदवार ने अपना स्कोर कार्ड चेक कर लिया आपके मन में सवाल होगा कि हमें मनपसंद यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलेगा या नहीं कितने नंबर होना जरूरी था तो इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझना जरूरी है जिससे आपका एडमिशन के चांस बढ़ जाते हैं और सिलेक्शन की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

क्योंकि आपको पता है 24 अप्रैल 2026 को फाइनल आंसर की और स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जितने भी उम्मीदवार बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी और JNU में एडमिशन लेना चाहते हैं या और भी मनपसंद यूनिवर्सिटी जो आपकी बिल्कुल नजदीक है।

या जो आपको अच्छी लगती है कि उसमें हमारा सिलेक्शन एडमिशन जरूर होना चाहिए तो उसके लिए कट ऑफ का आंकड़ा जरूर आपको चेक करना चाहिए क्योंकि CUET पोस्ट ग्रेजुएशन के सभी उम्मीदवार को एडमिशन के लिए अब कट ऑफ पर भी निर्भर रहना पड़ता है चलिए जानते हैं कैसे चेक करेंगे पूरा अपडेट यहां पर है ध्यान से समझे।

परीक्षा समाप्त होने के बाद, अब हर छात्र के मन में बस एक ही सवाल है— “मेरा एडमिशन होगा या नहीं?”। देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज जैसे DU, BHU, JNU और AU में दाखिला लेने के लिए केवल परीक्षा देना काफी नहीं है, बल्कि उसके ‘कट-ऑफ’ को समझना भी बेहद जरूरी है।

CUET PG Cut Off क्या है और यह क्यों जरूरी है?

24 अप्रैल को CUET PG रिजल्ट जारी होने के बाद आप हो सकता है अलग-अलग कोर्स का एडमिशन लेना चाहते हैं कोई अलग तरह का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स करना चाहता है तो उसके लिए न्यूनतम CUT OFF आपके लिए महत्वपूर्ण होताहै कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक (Minimum Marks) होते हैं, जिसे प्राप्त करने के बाद ही कोई छात्र किसी विशेष यूनिवर्सिटी या कोर्स में काउंसलिंग के लिए पात्र माना जाता है। हर यूनिवर्सिटी और हर कोर्स (जैसे MA, MSc, MCom, MBA) के लिए कट-ऑफ अलग-अलग होती है।

Cuet PG 2026 में कट-ऑफ को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक

इस साल का कट-ऑफ पिछली बार जैसा ही रहेगा या बढ़ेगा? यह इन 4 प्रमुख बातों पर निर्भर करता है:

  1. परीक्षार्थियों की संख्या: 2026 में पीजी कोर्सेज के लिए आवेदकों की संख्या में भारी उछाल देखा गया है। जितने ज्यादा छात्र होंगे, प्रतिस्पर्धा उतनी ही कठिन होगी।
  2. पेपर का कठिनाई स्तर: यदि पेपर कठिन आता है, तो औसत स्कोर गिर जाता है और कट-ऑफ नीचे आती है। वहीं आसान पेपर होने पर कट-ऑफ आसमान छूने लगती है।
  3. यूनिवर्सिटी की रैंकिंग: JNU और DU जैसे संस्थानों की कट-ऑफ हमेशा प्राइवेट या नई स्टेट यूनिवर्सिटीज से कहीं ज्यादा रहती है।
  4. आरक्षण (Reservation): जनरल, OBC, SC, ST और EWS श्रेणियों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाती है।

संभावित CUET PG 2026 कट-ऑफ (Subject-Wise)

विभिन्न कोचिंग संस्थानों और पिछले रुझानों के आधार पर, यहाँ कुछ महत्वपूर्ण और विशेष  कोर्सेज के लिए अनुमानित कट ऑफ का आंकड़ा जरूर समझे कट-ऑफ (300 अंकों में से) दी गई है:

कोर्स का नामजनरल कैटेगरी (Expected)OBC/EWS (Expected)SC/ST (Expected)
MBA / PGDM230 – 250210 – 225160 – 180
M.A. English200 – 220185 – 200140 – 160
M.Sc. Physics190 – 210175 – 190130 – 150
M.Com210 – 230190 – 210150 – 170
L.L.M.225 – 245205 – 220170 – 190
OTHER CourseSoonSoonSoon

नोट: यह केवल एक अनुमानित डेटा है। आधिकारिक कट-ऑफ प्रत्येक यूनिवर्सिटी के द्वारा काउंसलिंग के बाद जारी किया जाता है ताकि किसको कौन सा यूनिवर्सिटी मिला है कितने नंबर पर इसका डिटेल आपको फाइनल कट ऑफ में देखने को मिलता है।

CUET टॉप यूनिवर्सिटीज की ‘Safe Score’ रणनीति

अगर आप टॉप यूनिवर्सिटीज को टारगेट कर रहे हैं, तो आपको निम्नलिखित ‘Safe Score’ का लक्ष्य रखना चाहिए:

  • JNU/DU/BHU: 230+ अंक (टॉप कोर्सेज के लिए)।
  • Central Universities (Middle Tier): 180 – 210 अंक।
  • State/Private Universities: 140 – 170 अंक।

रिजल्ट के बाद क्या करें? (काउंसलिंग प्रक्रिया)

रिजल्ट स्कोरकार्ड 24 अप्रैल को जारी हुआ है अब काउंसलिंग की प्रक्रिया को समझना होगा क्योंकि उसके लिए तीन से चार स्टेप महत्वपूर्ण होते हैं यहां पर देख सकते हैं:

  1. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें: सबसे पहले अपना CUET PG 2026 स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें।
  2. यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन: जिस यूनिवर्सिटी में आप जाना चाहते हैं, उसकी वेबसाइट पर जाकर अलग से ‘Counseling Registration’ करना होगा।
  3. (Choice Filling): अपने मार्क्स के हिसाब से कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता तय करें।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन: तैयार रहें अपने मूल दस्तावेजों के साथ, क्योंकि कट-ऑफ लिस्ट में नाम आते ही आपको बहुत कम समय मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: अगर मेरा स्कोर कट-ऑफ से कम है, तो क्या मुझे एडमिशन मिल सकता है?

उत्तर: हाँ, पहली लिस्ट के बाद कई यूनिवर्सिटीज दूसरी और तीसरी कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करती हैं। इसके अलावा, कई बार ‘Spot Round Counseling’ में कम अंकों पर भी खाली सीटें भर दी जाती हैं। इसलिए अंतिम समय तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चेक करते रहें।

My name is Mangal, I have been providing all the latest updates in the field of education for the last 4 years 2021 such as result, admit card, exam date, cut off merit list, admission scholarship and other types of UP Board, MP Board, Bihar Board, CBSE Board, I deliver all updates related to education news including to people through https://result25.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment